sports day-2024 script for JNV BU event
नमस्कार ,शुभप्रभात ! मैदान , उसमें खेलने वाले बच्चे,विसिल बजाते पि टी टीचर वही, पर आज की सुबह इस मैदान की खास सुबह है| आज है २०२४ का स्पोर्ट्स डे ! कई दिनों की मेहनत, आपसी मुकाबले, प्रतिस्पर्धाओं
मंच सज चुका,मैडल गले का हार बनेंगे,हाउस जीतेंगे और खेल की भावना कैसे सबको जोड़ देती है, दिलो को मिला देती है आज इसके कई उदाहरण हम देखेंगे | कोई जीतेगा कोई हारेगा, पर मज़ा बहुत आएगा |
मुख्य अतिथि, अन्य अतिथि गण,प्राचार्य जी ,उप-प्राचार्य जी, साथी शिक्षक गण, सभी विद्यार्थियों का हर्ष पूर्वक स्वागत करती हूँ| सभी अपना स्थान ग्रहण करें| हमारे विद्यार्थियों ने काफी तैयारियों से आज का दिन सजाया है| क्या खूब कहा गया है-
अतिथिवंदन के बाद, आज के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ध्वजारोहण हेतु,आज के मुख्य अतिथि...................................,प्राचार्य जी,उपप्राचार्य जी कोआमंत्रित करती हूँ तथा आज के इस समारोह की विशेष तैयारी के कार्यकर्ताओं को सहयोग हेतु निवेदन करती हूँ |
लहराते पताके के साथ,बुलंद हौसलों से भरे ये बच्चे,चाहते हैं बस सबकी दुआएं,अपने बल से जीतेंगे
आज ,करेंगे खुद को रौशन ,क्यूंकि कहलाना हैं इनको चैंपियन,चैंपियन बस चैंपियन |
पढ़ना-लिखना है ज़रूर,पर खेलेंगे भी भरपूर,
8-8 पीरियड पढ़ पढ़ कर बजती है जब एक घंटी,
भागते हैं सब एक ओर....घंटी में प्यारी घंटी,खेल की घंटी...
अब मैं प्राचार्यजी से अनुरोध करती हूँ कि वे शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत करे |
खेलना ना केवल शरीर और मन स्वस्थ बनता है,बल्कि यहअनुशासन,भागीदारी,सहयोग,ईमानदारी,सहानुभूति,प्रतिभागिता ,सह-सम्मान आदि भाव भी हमारे अंदर पैदा करता है|
जब दर्शक इन खेलो का लुत्फ़ उठा का ताली बजाते हैं,खिलाड़ियों के जोश दुगुना हो उठता है.
खेल जरूरी है जीवन में ,तन मन का करता यह विकास! जीवन का हिस्सा बना खेल,जीवन में लाता है प्रकाश!! यह तनाव को करता दूर, रोगों का करता है ये नास! इससे आती है तंदुरस्ती,और होता है बुद्धि विकास!!
पढ़ना-लिखना है ज़रूर,पर खेलेंगे भी भरपूर,
8-8 पीरियड पढ़ पढ़ कर बजती है जब एक घंटी,
भागते हैं सब एक ओर....घंटी में प्यारी घंटी,खेल की घंटी...
और वही मैदान का सफ़र...,जीत जा ज़ज्बा हमें बनता कल का उभरता खिलाड़ी....
खेल,जीत-हार,नाच गाना सब रह जाते हैं पीछे जब जीत कर मुकाम पर पहुंचे,और मिलने लगे तोहफे....जी हाँ ...पुरस्कार वितरण जो हर प्रतियोगिता का आकर्षण होता है,मिलने जा जा रहा है विजित छात्र-छात्राओं को..........
धन्यवाद---- - नेहा,(हिंदी शिक्षिका)

Comments
Post a Comment