sports day-2024 script for JNV BU event
नमस्कार ,शुभप्रभात ! मैदान , उसमें खेलने वाले बच्चे,विसिल बजाते पि टी टीचर वही, पर आज की सुबह इस मैदान की खास सुबह है| आज है २०२४ का स्पोर्ट्स डे ! कई दिनों की मेहनत, आपसी मुकाबले, प्रतिस्पर्धाओं मंच सज चुका,मैडल गले का हार बनेंगे,हाउस जीतेंगे और खेल की भावना कैसे सबको जोड़ देती है, दिलो को मिला देती है आज इसके कई उदाहरण हम देखेंगे | कोई जीतेगा कोई हारेगा, पर मज़ा बहुत आएगा | मुख्य अतिथि, अन्य अतिथि गण,प्राचार्य जी ,उप-प्राचार्य जी, साथी शिक्षक गण, सभी विद्यार्थियों का हर्ष पूर्वक स्वागत करती हूँ| सभी अपना स्थान ग्रहण करें| हमारे विद्यार्थियों ने काफी तैयारियों से आज का दिन सजाया है| क्या खूब कहा गया है- अतिथिवंदन के बाद, आज के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ध्वजारोहण हेतु,आज के मुख्य अतिथि...................................,प्राचार्य जी,उपप्राचार्य जी कोआमंत्रित करती हूँ तथा आज के इस समारोह की विशेष तैयारी के कार्यकर्ताओं को सहयोग हेतु निवेदन करती हूँ | लहराते पताके के साथ,बुलंद हौसलों से भरे ये बच्चे,चाहते हैं ब...